MP Ke 10 Sambhago Ke Naam- मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम
मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम

वर्तमान मध्‍य प्रदेश में संभागों की कुल संख्‍या 10 है। प्रदेश के संभागों के अंतर्गत इंदौर, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद (होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदा पुरम।) जबलपुर तथा शहडोल आदि आते हैं। प्रदेश के संभाग तथा उनमें विद्यमान जिले निम्‍नलिखित हैं:-

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम बताइए

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम इस प्रकार है.

  • इंदौर संभाग
  • उज्जैन संभाग
  • चंबल संभाग
  • ग्वालियर संभाग
  • रीवा संभाग
  • सागर संभाग
  • भोपाल संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग (होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदा पुरम।)
  • जबलपुर संभाग तथा
  • शहडोल संभाग

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम और समभंगो से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी.

भोपाल संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ तथा विदिशा (कुल 05 जिले) आते हैं।

जबलपुर संभाग

प्रदेश के जबलपुर संभाग के तहत जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्‍डला, बालाघाट तथा डिंडौरी (कुल 08 जिले) आते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बडा जिला छिंदवाड़ा है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्‍य प्रदेश का सबसे बडा संभाग है।

इसके अंतर्गत प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला जबलपुर आता है। इस संभाग के अंतर्गत प्रदेश का सबसे बडा कान्हा किसली नेशनल पार्क, मण्‍डला तथा सबसे छोटा फॉसिल नेशनल पार्क, डिंडोरी जिले के अंतर्गत आता है।

इन्दौर संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत इन्दौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, खण्‍डवा तथा बुरहानपुर (कुल 08 जिले) आते हैं। यह जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बडा संभाग है।

इसके तहत प्रदेश का सबसे बडा जिला एवं तहसील इन्दौर आती है। इसके तहत प्रदेश का सबसे कम साक्षर जिला अलीराजपुर आता है।

ग्वालियर संभाग

मध्‍य प्रदेश राज्‍य के संभागों के त‍हत ग्वालियर संभाग में प्रदेश के इस संभाग के तहत ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर तथा दतिया (कुल 05 जिले) आते हैं। इस संभाग के अन्‍तर्गत क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे छोटा जिला दतिया है।

सागर संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ तथा निवाड़ी (कुल 06 जिले) आते हैं। इस संभाग के अन्‍तर्गत प्रदेश की सबसे छोटी तहसील पन्‍ना की अजयगढ तहसील आती है।

उज्जैन संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर तथा नीमच (कुल 07 जिले) आते हैं।

शहडोल संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत शहडोल, उमरिया, तथा अनूपपुर (कुल 03 जिले) आते हैं।

चंबल संभाग

क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे छोटा संभाग चंबल है। इस संभाग के तहत श्योपुर, मुरैना तथा भिण्‍ड (कुल 03 जिले) आते हैं।

Chambal Sambhag की संपूर्ण रोचक जानकारी व जिले

रीवा संभाग

मध्‍य प्रदेश राज्‍य के संभागों के त‍हत रीवा संभाग में रीवा, सिंगरौली, सीधी तथा सतना (कुल 04 जिले) आते हैं।

नर्मदापुरम संभाग

प्रदेश के इस संभाग के तहत होशंगाबाद, बैतूल तथा हरदा (कुल 03 जिले) आते हैं। इस संभाग के अन्‍तर्गत जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश का सबसे छोटा जिला हरदा आता है। यह संभाग जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग है। इसे होशंगाबाद संभाग के नाम से भी जाना जाता है।

सवाल जवाब

मध्य प्रदेश का सबसे छोटा संभाग

होशंगाबाद मध्य प्रदेश का सबसे छोटा संभाग

भारत में कुल कितने संभाग हैं

10

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है?

जबलपुर

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौनसी है?

इन्दौर

यह भी पड़ें:Madhya Pradesh Ka Gathan Kab Hua?- मध्य प्रदेश का गठन

1 thought on “MP Ke 10 Sambhago Ke Naam- मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम”

Leave a Comment