Bhind Jila ki NEWS- भिण्ड़ जिला की संपूर्ण जानकारी हिंदी मैं

Bhind Jila ki NEWS के साथ-साथ भिण्ड़ जिला की संपूर्ण जानकारी हिंदी मैं| भिंड जिला मध्य भारत के पठार के अंतर्गत आता है, जिसका क्षेत्रफल 4459 वर्ग किलोमीटर है। जिले के अंतर्गत भिंड, अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार, मिहोना तथा रोन आदि प्रमुख तहसीलें आती हैं। भिंड जिला, भिंड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जिले के अंतर्गत भिंड, अटेर, मेहगांव, गोहद तथा लहार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। भिण्‍ड ऋषि कें नाम पर पर इस जिले का नाम भिण्‍ड पड़ा।

इसे बागियों के गण के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 1703005 है। इसके अलावा जिले की विकास दर 0.1921 दर्ज की गई है। जिले में 75.26% साक्षरता दर्ज की गई है।

Bhind Jila- भिण्ड जिला की जानकारी

भिण्‍ड़ जिले के अंतर्गत प्रति हजार व्यक्तियों के पीछे (लिंगानुपात) 837 महिलाएं है। जिले में प्रमुख रूप से हिंदी, पंजाबी तथा उर्दू आदि भाषाएं बोली जाती हैं। जिले के अंतर्गत सिंध, कुंवारी, चंबल तथा पाहुज आदि प्रमुख नदियां बहती हैं। यह जिला उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक पड़ता है तथा यह मृदा के कटाव से पीड़ित है।

जिले में अटेर का किला तथा गोहद का किला सबसे प्रसिद्ध है। जिले का गोहद क्षेत्र काली मूंछ चावल के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। जिले के अंतर्गत सरसों का उत्‍पादन मुख्‍य रूप से किया जाता है।

Bhind Jila Ki News and FACTS

  • भिण्‍ड जिले के अंतर्गत प्रति हजार व्यक्तियों के पीछे (लिंगानुपात) 837 महिलाएं है।
  • प्रदेश मे पूरा भिंड जिला तथा जिले का गोहद क्षेत्र पदेश में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र कहलाता है।
  • जिले के अंतर्गत औसत वर्षा 55 सेमी. होती है।
  • प्रदेश में इस जिले के तहत सबसे कम अनुसूचित जनजाति पाई जाती है।
  • यहॉं की रौन तहसील जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश की सबसे छोटी तहसील है।
  • भिंड जिले के अंतर्गत प्रमुख प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रावतपुरा सरकार है।
  • जिले में ही जमधारा का रेणुका माता मंदिर स्थित है।
  • जिले के तहत प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर है, जो कि मध्य प्रदेश का दूसरा सूखा बंदरगाह है।
  • जिले के मालनपुर क्षेत्र में रक्षा उत्‍पादन कारखाना हेतु सायमन कार्व्‍स इंडिया लिमिटेड़ के द्वारा निवेश किया जा रहा है।
  • जिले के तहत धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अटेर किला, वनखण्‍डेश्‍वर मंदिर, बरानसो का जैन मंदिर आदि प्रमुख हैं।
Bhind Jila ki NEWS aur Kila
Chhatri of Malhar Rao Holkar in Alampur

भिंड जिला कब बना?

28 मई 1948 भिंड जिला बना

भिंड जिले की तहसील कितनी है?

भिंड जिले मैं 7 तहशील है जिनके नाम क्रमश रौन, अटेर, मेहगांव, गोहद, मिहोना, लहार और भिंड है|

भिंड का किला किसने बनवाया

भदौरिया शासक ने बनवाया था|

भिंड जिले की जनसंख्या

17 lakhs भिंड जिले की जनसंख्या है 2011 के अनुसार|

भिंड जिले के पर्यटन स्थल

नवा महल गोहद
जैन मंदिर, ब्रांसो
शिव मंदिर, अटेर
सती मंदिर, अटेर
वोरेश्वर मंदिर दुल्हागन
शिव मंदिर, चोम्हो
किला और भिंड का दरबार हाल
विष्णु मंदिर, बरहड
शिव मंदिर, बीरखड़ी
शिव मंदिर चीमका
विष्णु मंदिर
राम जानकी मंदिर
चिमका का प्राचीन मंदिर
तिलोरी का विष्णु मंदिर
लक्ष्मण तलैया, गोहद

भिंड जिला का नक्शा

Bhind Jila भिंड जिला का नक्शा

Yaha Click karke aap Google Map par Bhind Jila ka नक्शा Dekh Sakte Hai. Click Here

Leave a Comment